रमना में जाम का झाम, यातायात ठप

Location: Ramana

रमना: “मर्ज बढ़ता गया, ज्यों-ज्यों दवा की”—यह पंक्ति रमना की यातायात व्यवस्था पर बिल्कुल सटीक बैठती है। रमना के सर्वेश्वरी चौक से भगत सिंह चौक तक जाम की समस्या ने आम जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। ठेले-खोमचे, सड़क किनारे पार्किंग और अनियोजित बाजारों के कारण घंटों जाम लगा रहता है।

सबसे अधिक समस्या स्टेट बैंक से सब्जी बाजार होते हुए भगत सिंह चौक तक देखने को मिलती है। सड़क के दोनों ओर मोटरसाइकिलों की पार्किंग से रास्ता संकुचित हो जाता है, जिससे बड़े वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है।

कोरोना काल में प्रशासन द्वारा सब्जी बाजार को डाक बंगला और फिर K2 मॉल के पास स्थानांतरित किया गया था, लेकिन कुछ ही दिनों में स्थिति फिर से बिगड़ गई। सब्जी खरीदने आए लोग सड़क किनारे वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे जाम की समस्या और बढ़ जाती है।

हरी गणेश मोड़ से दुर्गा मंदिर तक फुटपाथ पर फैली दुकानों और ठेलों के कारण स्थिति और खराब हो जाती है। टू-व्हीलर चालकों को भी निकलने में भारी परेशानी होती है। प्रशासनिक कार्रवाई और बेहतर व्यवस्था की मांग स्थानीय लोगों और वाहन चालकों द्वारा बार-बार की जा रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!