रंका में भगवान जगन्नाथ की घुरती रथयात्रा संपन्न

Location: Ranka


रंका: भगवान जगन्नाथ महाप्रभु बहन सुभद्रा एवं दाउ बलभद्र के साथ मौसीबाड़ी में पिछले एक सप्ताह के प्रवास के पश्चात वापस रविवार को अपने मूल स्थान ठाकुरबाड़ी मंदिर स्थित अपने कक्ष लौटे ।

राजपुरोहितों एवं राजपरिवार के सदस्यों के अलावा भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने सामुहिक शंखध्वनी तथा गगनभेदी जय उद्घोष के बीच भगवान के रथ को मौसी बाड़ी से रविवार के संध्या समय ठाकुरबाड़ी मंदिर पहुंचाया इसके पूर्व पिछले एक सप्ताह तक मौसी बाड़ी मे भगवान जगन्नाथ महाप्रभु बहन सुभद्रा एवं भैया बलभद्र की राजपुरोहितों द्वारा बिशेष आतिथ्य सेवा एवं पूजन किया जा रहा था जहां संध्या समय भगवान के मनोरंजन हेतू स्थानीय संगीत प्रेमियों द्वारा देर रात्रि तक भजन कीर्तन आयोजित था रविवार को श्री मद् भागवत महा पुराण की पाठ समाप्ति के पश्चात हवन एवं महा प्रसाद भोग अर्पित किया गया तत्पश्चात राजपुरोहितों ने भारी संख्या में उपस्थित भक्तों के द्वारा सामूहिक शंख ध्वनि एवं गगनभेदी जय उद्धोष के बीच भगवान के श्री विग्रह को पूरे बिधि बिधान से रथासीन करा कर ठाकुरबाड़ी मंदिर पहुंचाया गया जहां राजपुरोहितों ने भगवान के श्री बिग्रह को उनके कक्ष में बैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्थापित कराया तथा एक बार पुनः बिशेष श्रृंगार , पूजन एवं नैवेद्य अर्पित करने के बाद महाआरती की गई जहां उपस्थित भक्तों ने भगवान से अपने व अपने प्रियजनों के सुखद जीवन की कामना की याचना की
इस मौके पर ठाकुर बाड़ी मंदिर के सेवईत तथा राजपरिवार के लोगों के अलावा भारी संख्या में स्थानीय भक्त उपस्थित थे वहीं बिधि ब्यवस्था के सफल संचालन को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों के अलावा पुलिस प्रशासन के जवान उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Mahendra Ojha

Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!