मोहर्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च

Location: पलामू

मेदिनीनगर।शहर में मुहर्रम की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है।इसको लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गई है।इसी के तहत शनिवार की सुबह शहर थाना से जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।जिसके माध्यम से शहर वासियों को सौहार्द के साथ मुहर्रम मनाने एवं शांति का पैगाम दिया गया।फ्लैग मार्च शहर थाना से निकली फ्लैग मार्च हॉस्पिटल चौक से होते हुए कन्नी राम, समेत अन्य सड़कों से गुजरा. जिसमें डीएसपी मणि भूषण प्रसाद, शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी व जिला बल के जवान शामिल थे।मौके पर उपस्थित डीसी समीरा एस और एसपी रीष्मा रमेशन ने संयुक्त रूप से कहा कि मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है. निर्धारित रूट से ही जुलूस निकाली जाएगी. रास्ते में किसी प्रकार की कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं हो, इसके लिए पुलिस निगरानी करेगी. उन्होंने कहा कि गड़बड़ी करने वालों को चिन्हित कर उनकी हरएक गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है. ऐसे में किसी तरह की कोई गड़बड़ी होने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।जाहिर है कि इस्लामी कैलेंडर के पहले महीने का नाम मुहर्रम है. यह महीना मुसलमानों के लिए खास होता है. क्योंकि मुहर्रम का त्योहार इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाता है।मौके पर टिओपी वन प्रभारी इंद्रदेव पासवान, टिओपी 3 प्रभारी अजय कुमार गुप्ता,ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद,टाइगर मोबाइल के जवान राकेश कुमार सिंह, रोहित कुमार, संतन कुमार,इसरार खान,कौतुक पांडे,रिंकू शुक्ला,मधु कुमार,मंजेश कुमार,मिथलेश कुमार,अमित कुमार,सहायक पुलिस के जवान प्रफुल सिंह सहित अन्य पुलिस के जवान मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!