मुंबई में इलाज के दौरान सोनपुरवा निवासी की मौत, शव पहुंचते ही गांव में पसरा मातम,परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, बड़ी संख्या में लोग पहुंचे अंतिम विदाई देने

Location: Manjhiaon


मझिआंव (गढ़वा)। प्रखंड अंतर्गत सोनपुरवा गांव निवासी स्वर्गीय सूर्यदेव चौधरी के लगभग 45 वर्षीय पुत्र महेंद्र चौधरी का निधन गुरुवार की रात करीब 11:30 बजे मुंबई में इलाज के दौरान हो गया। वह पिछले 17 वर्षों से मुंबई में स्थित बिल मोरिया कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे।

परिजनों के अनुसार, महेंद्र चौधरी ने इसी वर्ष मई माह में अपनी बड़ी पुत्री की शादी की थी। इसके करीब डेढ़ माह बाद वह पुनः मुंबई चले गए थे। गुरुवार की रात करीब 10 बजे उन्हें अचानक सांस लेने में परेशानी हुई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ईएम परेल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को उनका शव हवाई मार्ग से वाराणसी लाया गया। शनिवार की सुबह एंबुलेंस से शव जैसे ही पैतृक गांव सोनपुरवा पहुंचा, वहां मातम पसर गया। घर में पत्नी, दो पुत्रियां, एक पुत्र सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

मृतक की अंतिम विदाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता पहुंचे। मौके पर युवा समाजसेवी योगेन्द्र प्रजापति, पूर्व पंचायत समिति सदस्य चंदेश्वर चौधरी, महेंद्र चौधरी, सुदामा विश्वकर्मा, विनोद चौधरी, अरुण चौधरी, मुरारी चौधरी, कपिल देव चौधरी, दुदुन शर्मा, प्रेम शर्मा, विजय चौधरी, राजकुमार ठाकुर, सुनील चौधरी, मनोज चौधरी, सेवक प्रजापति, उमेश प्रजापति सहित पूजा समिति के कई सदस्य व ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने परिजनों को सांत्वना दी और अंतिम संस्कार में शामिल हुए।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!