मेराल में पंचायत भवन से अरहर बीज चोरी का मामला उजागर, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा

Location: Meral


मेराल। भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की दिशा में उपायुक्त दिनेश कुमार यादव और एसडीएम संजय कुमार पांडे द्वारा की जा रही लगातार जांच और प्रयासों के बावजूद मेराल प्रखंड में पंचायत भवन से अरहर बीज चोरी का मामला सामने आया है। सोमवार को पंचायत भवन से लगभग एक क्विंटल अरहर बीज (दो बोरा) चोरी किए जाने की घटना प्रकाश में आई है, जिसे ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पंचायत भवन से बीज की बोरियां ले जाते हुए कामेश्वर यादव के पुत्र दिवाकर यादव और एक अन्य युवक को पकड़ा गया। दोनों युवक अरहर बीज को पैक्स दुकान की ओर ले जा रहे थे। पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने जोरदार हंगामा किया और जनसेवक कुणाल गौरव तथा पैक्स अध्यक्ष पर मिलीभगत कर बीज चोरी कराने का आरोप लगाया।

घटना की जानकारी मिलते ही उप प्रमुख निजामुद्दीन खान ने हस्तक्षेप करते हुए कामेश्वर यादव के घर स्थित पैक्स दुकान से बीज जब्त कर लिया और सूची बनाकर दोबारा पंचायत भवन में सुरक्षित रखवा दिया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।

ग्रामीणों के अनुसार, जनसेवक कुणाल गौरव ने किसानों को मौखिक रूप से अरहर बीज वितरण की जानकारी दी थी, लेकिन वास्तविक वितरण नहीं हुआ। इसके विपरीत बीज को चोरी छिपे दिवाकर यादव की पैक्स दुकान में पहुंचाया जा रहा था।

इस संबंध में बीटीएम प्रवीण मिश्रा ने बताया कि ओखरगड़ा पूर्वी और पश्चिमी पंचायत के लिए एक माह पहले 10 क्विंटल अरहर बीज जनसेवक कुणाल गौरव को किसानों में वितरण के लिए दिया गया था। लेकिन उनकी लापरवाही के कारण अभी तक बीज का वितरण नहीं हो सका है।

वहीं, सीओ सह प्रभारी वीडियो यशवंत नायक ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है। वे मंगलवार को मामले की जांच करेंगे। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!