Location: Meral
मेराल (गढ़वा) : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस क्रम में पाराडाइज पब्लिक स्कूल, मेराल के प्रांगण में आयोजित योग सत्र में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग प्रशिक्षक सोनी कुमारी एवं सुधीर कुमार द्वारा छात्रों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक इंजीनियर इमाम ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम है, बल्कि मानसिक शांति और ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में भी बेहद प्रभावी है। यह विद्यार्थियों में एकाग्रता विकसित करने में सहायक होता है।”
कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक दीनानाथ चौधरी, शिक्षक फिरदौस अंसारी, सरफराज अंसारी, सूर्यप्रकाश कुमार, अंचला कुमारी, प्रिया कुमारी सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
इधर, पतरिहा विद्यालय में भी योग दिवस के मौके पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक रघुराई राम ने बच्चों को योग के लाभों के बारे में बताया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा से पीएलवी जितेंद्र कुमार पासवान उपस्थित रहे, जिन्होंने बाल संरक्षण, पॉक्सो अधिनियम और स्पॉन्सरशिप स्कीम जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों से बच्चों को अवगत कराया।
इस अवसर पर शिक्षक वीरेंद्र कुमार पाल, अतेंद्र प्रसाद गुप्ता, रोशन कुमार देव, सहोदर कुमारी, मदन मोहन पाल समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।














