मेराल पुलिस ने नकली कीटनाशक दवा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 30 लाख का माल जब्त

Location: Meral

मेराल :प्रखंड मुख्यालय स्थित कर्बला रोड में एक घर से मेराल पुलिस ने छापेमारी कर 30 लाख रुपए मूल्य की नकली कीटनाशक दवा जब्त की। यह कार्रवाई थाना प्रभारी विष्णु कांत और इंसेक्टिसाइड इंडिया लिमिटेड कंपनी के जांचकर्ता रंजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।
पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर 9 निवासी गीता देवी के घर में नकली कीटनाशक दवाओं का निर्माण और आपूर्ति हो रही है। छापेमारी में बड़ी मात्रा में नकली दवाएं, स्टिकर्स, और रैपर्स बरामद किए गए।

बरामद दवाओं का विवरण:

500ml लिथल: 1208 पीस

250ml सुपर 505: 4520 पीस

स्टिकर्स और रैपर्स: हजारों की संख्या में

थाना प्रभारी ने बताया कि कंपनी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। नकली दवाओं की सप्लाई के नेटवर्क और इसके मनरेगा की बीरसा हरित बागवानी योजना में इस्तेमाल की भी जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि यह नकली दवाएं सरकारी योजनाओं में सप्लाई की जा रही थीं, जिससे किसानों और पर्यावरण को बड़ा नुकसान हो सकता है।
पुलिस टीम में थाना प्रभारी विष्णु कांत, कंपनी के जांचकर्ता रंजीत कुमार सिंह, और गोपाल कुमार झा प्रमुख रूप से शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!