मेराल: पशुपालन विभाग में सेवानिवृत्त शशि भूषण प्रसाद का सम्मान समारोह आयोजित

Location: Meral

मेराल: प्रखंड मुख्यालय स्थित पशुपालन विभाग में अनुसूचित कर्मचारी शशि भूषण प्रसाद के सेवानिवृत्ति पर बुधवार को एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड पशु चिकित्सा प्रभारी डॉ. कृष्ण कुमार सिंह ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत मध्य विद्यालय ब्लॉक कॉलोनी की कक्षा आठवीं की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत से हुई। इस अवसर पर जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. विद्यासागर सिंह एवं डॉ. कृष्ण कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त शशि भूषण प्रसाद को माला पहनाकर, अंगवस्त्र एवं सूटकेस भेंट कर सम्मानित किया।

सरकारी सेवा में अनुकरणीय कार्यकाल
डॉ. कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि सरकारी सेवा में सेवानिवृत्ति एक प्रक्रिया है, लेकिन शशि भूषण प्रसाद का पशुपालन क्षेत्र में योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है। वे मृदुभाषी एवं समर्पित कर्मी के रूप में जाने जाते हैं, जिन्होंने गांव-गांव जाकर पशुपालकों से सीधा संवाद स्थापित किया।

शशि भूषण प्रसाद ने फरवरी 2013 में मेराल पशुपालन विभाग में योगदान दिया और 12 वर्षों की सेवा के पश्चात 31 जनवरी 2025 को सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने अपने 34 वर्षों और 2 माह की सरकारी सेवा के दौरान पशुपालन विभाग में उल्लेखनीय योगदान दिया।

पशुपालन विभाग में कर्मियों की भारी कमी पर चिंता
इस अवसर पर डॉ. विद्यासागर सिंह ने जिले में पशुपालन विभाग की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि गढ़वा में पशुपालन विभाग के 28 स्वीकृत पदों में मात्र 10 पदस्थापित हैं, जबकि पूरे जिले में केवल 5 कंपाउंडर स्तर के कर्मी कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि विधायक, मंत्री एवं सरकार से पशुपालन विभाग में चिकित्सकों एवं कर्मियों की भर्ती की मांग उठाई जानी चाहिए।

गणमान्य लोगों की उपस्थिति
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमित कुमार (कांडी) ने किया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में डॉ. शमशाद आलम (बंशीधर नगर), डॉ. रंजीत डे (रमकंडा), डॉ. चंदन कुमार चौधरी (रमुना), मेराल बीस सूत्री अध्यक्ष शंभू प्रसाद, समाजसेवी अजय प्रसाद गुप्ता, विनोद प्रसाद, मोहम्मद शजहूर रंगसाज, विनोद कुमार सिंह, मदन प्रसाद गुप्ता, अलखनारायण चौबे, जयकंडे मिश्रा, संजीव प्रसाद, उमेश यादव, उदय मेहता, लक्ष्मण बैठा सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!