मेराल: ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम, 625 आवेदन प्राप्त”

Location: Meral

मेराल प्रखंड के ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत में शुक्रवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक, डॉ. अनिल कुमार साह, डॉ. के.के. सिंह, मुखिया अजीज अंसारी समेत अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में विद्युत विभाग और वन विभाग को छोड़कर लगभग सभी विभागों की उपस्थिति रही। 30 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। कार्यक्रम के दौरान सर्वजन पेंशन योजना के लाभुकों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई और मुँह झूठी कार्यक्रम का आयोजन किया गय

सरकार आपके द्वार शिविर में विभिन्न विभागों को कुल 625 आवेदन मिले।
एसडीएम संजय कुमार पांडे ने कहा कि सरकार जब आपके द्वार पहुंची है, तो स्थानीय प्रशासन से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान तय समय सीमा में होगा। उन्होंने बताया कि इसे सेवा के अधिकार सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है, इसलिए हर नागरिक को निर्धारित समय के भीतर सेवा उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जाति, निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, नया राशन कार्ड सहित सभी आवश्यक सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी।

प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक ने कहा कि सेवा के अधिकार सप्ताह के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है और सभी कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रमुख दीपमाला कुमारी, उप प्रमुख निजाम खान सहित कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर खुरशीद अंसारी, बीपीओ शशि भूषण, आदम अली, प्रधान सहायक रामनाथ भगत, सुनील कुमार, मुरारी मिश्र, फिरोज अंसारी, सुजीत कुमार, अमर कुमार, भरथ कुमार, रूपेश कुमार, रामनाथ चौधरी समेत कई लोग मौजूद रहे।

आयोजित जनता दरबार में संदीप कुमार, लाल लखन, घासी, मुनिया देवी, लालती देवी सहित कई लोगों ने बताया कि अब तक ऐसे कार्यक्रमों से उन्हें लाभ नहीं मिला, और इस बार उम्मीद है कि समस्याओं का समाधान होगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!