मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत 173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

Location: Ramana

रमना। प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत 173 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान कर उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है।
वितरण कार्यक्रम के दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय रमना के 35 छात्र एवं 32 छात्राओं सहित कुल 67 विद्यार्थियों को तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय टंडवा के 53 छात्र एवं 53 छात्राओं सहित कुल 106 विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान की गई। इस प्रकार दोनों विद्यालयों के कुल 173 छात्र-छात्राएं योजना से लाभान्वित हुए।
कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी, अंचल पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार पांडेय, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा, प्रधान सहायक राहुल प्रकाश, मुखिया दुलारी देवी, अनुज चंद्रवंशी, मुन्ना पासवान, राकेश सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय जाने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बेहतर भविष्य की कुंजी है और साइकिल मिलने से छात्र-छात्राओं को विद्यालय पहुंचने में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    नागपंचमी पर राजा पहाड़ी शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, ऐतिहासिक भीड़ में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

    नागपंचमी पर राजा पहाड़ी शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, ऐतिहासिक भीड़ में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

    शंकर प्रताप देव इंटर कॉलेज में चोरी, मुख्य द्वार समेत कई कमरों के ताले तोड़े

    शंकर प्रताप देव इंटर कॉलेज में चोरी, मुख्य द्वार समेत कई कमरों के ताले तोड़े

    हासनदाग में नाग पंचमी पर निकली भव्य कलश यात्रा, शिव मंदिर में हुआ जलाभिषेक

    हासनदाग में नाग पंचमी पर निकली भव्य कलश यात्रा, शिव मंदिर में हुआ जलाभिषेक

    गढ़वा में आज भी जीवंत है नाग पंचमी की अनोखी परंपरा, महावीर झंडे के साथ निकलता है जुलूस

    गढ़वा में आज भी जीवंत है नाग पंचमी की अनोखी परंपरा, महावीर झंडे के साथ निकलता है जुलूस

    नागपंचमी पर भगवान परशुराम परिवार ने किया महाप्रसाद का वितरण काली मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया खीर का प्रसाद

    नागपंचमी पर भगवान परशुराम परिवार ने किया महाप्रसाद का वितरण काली मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया खीर का प्रसाद

    मझिआंव एवं बरडीहा : तीसरी सोमवारी और नागपंचमी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    मझिआंव एवं बरडीहा : तीसरी सोमवारी और नागपंचमी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    error: Content is protected !!