मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने लगाई घर में आग।

Location: Meral

पुलिस तथा आसपास के लोगों ने दीवाल तोड़कर परिवार वालों की बचाई जान।

मेराल। मेराल हाई स्कूल के पास मंगलवार की रात्रि अपने ही घर में विधायक प्रजापति ने आग लगा दिया। जिससे घर में रखे सारे सामान जल कर खाक हो गया। पीड़ित परिवार के अनुसार करीब 10 लख रुपए से अधिक का नुकसान होने के बात बताई गई है। घर में सो रहे परिवार वालों की जान मुश्किल से बचाई गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शोधन प्रजापति का पुत्र विधायक प्रजापति मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गया है। पूर्व मुखिया प्रकाश कुमार अरुण ने बताया कि विधायक प्रजापति यू टुबर था तथा फिल्म एडिटिंग इत्यादि का स्टूडियो अपने घर में बना रखा था। विगत एक सप्ताह से उसकी मानसिक स्थिति अच्छी नहीं थी तथा मंगलवार की रात्रि करीब 10:00 बजे अपना घर बंद कर खुद ही घर में आग लगा दिया। जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे तथा थाना प्रभारी विष्णु कांत को घटना की सूचना दी गई। थाना प्रभारी भी पुलिस जवानों के साथ तुरंत वहां पहुंचे। थाना प्रभारी के अनुसार लोहा का दरवाजा बंद होने के कारण घर के अंदर जा पाना मुश्किल हो रहा था। थाना प्रभारी पुलिस के जवान तथा आसपास के लोग किसी प्रकार से दीवार को तोड़कर घर में घुस पाए तथा पानी डालकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक पूरा घर तथा उसका स्टूडियो जलकर खाक हो चुका था। बाद में दमकल गाड़ी भी वहां पहुंची। थाना प्रभारी ने बताया कि हम पुलिस को देखने के बाद विधायक प्रजापति घर के पीछे से भाग गया। परिवार वालों का माने तो इस घटना में लगभग 10 लख रुपए से अधिक की क्षति हो चुकी है। प्रकाश कुमार अरुण ने बताया कि आग लगाने के बाद बुधवार को विधायक प्रजापति के परिवार वाले उसका मानसिक इलाज के लिए रांची लेकर गए हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!