महिला को डायन कहकर प्रताड़ित, थाने में दी आवेदन

Location: Garhwa

मझिआंव (प्रतिनिधि)। थाना क्षेत्र के बुढ़ी खाड़ के टोला पिंरवट गांव निवासी विनोद यादव की पत्नी दया देवी ने गांव के कई लोगों पर डायन कहकर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने मझिआंव थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

आवेदन में दया देवी ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 9 बजे गांव के ही अमर यादव, दल्लू यादव, मैनेजर यादव, चंदन यादव, राजा यादव, प्रदीप यादव, विमलेश यादव, बरतानिया देवी, अमरावती देवी, कांती देवी और रिंकी देवी लाठी-डंडा और गड़ासा लेकर उनके घर के दरवाजे पर पहुंचे। आरोप है कि सभी मिलकर दरवाजा पीटने लगे और भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए उन्हें डायन कहकर घर से बाहर निकलने को कहने लगे।

दया देवी के मुताबिक, इसी दौरान मैनेजर यादव जोर-जोर से चिल्लाकर कह रहा था कि उनकी बेटी सीमा की तबीयत लगातार खराब रहती है और इसके लिए दया देवी जिम्मेदार है। आरोप है कि सभी लोग मिलकर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगे। भय के कारण दया देवी अपने पति और बेटे के साथ घर के अंदर दुबकी रहीं और दरवाजा नहीं खोला।

पीड़िता ने कहा कि इस तरह की घटना उनके साथ तीसरी बार घटी है। घटना की जानकारी रात में ही थाना को दी गई थी। बाद में लिखित आवेदन देकर पूरे परिवार की जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई गई और सभी आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

इस संबंध में थाना के एएसआई कामेश्वर राम ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!