मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर एसडीएम ने किया निरीक्षण, बीएलओ को दिए आवश्यक निर्देश

Location: Shree banshidhar nagar



बंशीधर नगर (गढ़वा): मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक चलने वाले एन्यूमरेशन फेज के अंतर्गत मंगलवार को राजकीयकृत अंबालाल पटेल बालिका विद्यालय, नगर ऊंटारी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट) तथा चुनाव पाठशाला के सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक का संयुक्त निरीक्षण निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी रौशन कुमार तथा सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर राजकमल मिश्रा ने किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभी बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सभी पात्र मतदाताओं के बीच एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण तत्काल प्रारंभ करें। साथ ही मतदाताओं द्वारा भरे गए फॉर्म को समयबद्ध तरीके से बीएलओ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन अपलोड करना सुनिश्चित करें, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जा सके।
अधिकारियों ने बैठक में उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के बीएलए-2 से भी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी के समन्वित प्रयास से मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाया जा सकेगा, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक सुदृढ़ होगी।
बैठक में सभी बीएलओ, बीएलए-2 तथा चुनाव पाठशाला के सदस्य उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजयुमो ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला फूंका

    वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजयुमो ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला फूंका

    छह मिनट तक रस्सी में उलझा रहा तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस समारोह में व्यवस्था की खुली पोल

    छह मिनट तक रस्सी में उलझा रहा तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस समारोह में व्यवस्था की खुली पोल

    गरीबों की मदद के लिए हर समय तत्पर रहेंगे डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी

    गरीबों की मदद के लिए हर समय तत्पर रहेंगे डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी

    मझिआंव से 17 वर्षीय सुशील एक अगस्त से लापता, नागपुर में लोकेशन मिलने का दावा

    मझिआंव से 17 वर्षीय सुशील एक अगस्त से लापता, नागपुर में लोकेशन मिलने का दावा

    श्री बंशीधर नगर में शान से लहराया तिरंगा, जगह-जगह गूंजा भारत माता का जयघोष

    श्री बंशीधर नगर में शान से लहराया तिरंगा, जगह-जगह गूंजा भारत माता का जयघोष
    error: Content is protected !!