मझिआंव: श्रीमद भागवत कथा दुसरे दिन भी जारी, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Location: Manjhiaon

मझिआंव (गढ़वा): नगर पंचायत क्षेत्र के शिव मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय श्रीमद भागवत कथा कार्यक्रम का दूसरा दिन भी उत्साहपूर्ण रूप से जारी रहा। कार्यक्रम में दूर-दराज के गांवों से भी श्रद्धालु कड़ाके की ठंड में कथा सुनने पहुंचे।
इस अवसर पर बाल कलाकारों ने अनेकों प्रकार के भजन, कीर्तन और भक्ति-प्रधान ड्रामा प्रस्तुत किए, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बालिका श्रद्धालुओं वैष्णवी और उनकी सहेलियों ने “जय हरि श्री हरि, जय जय गौरा हरि” सहित कई रीकोर्डिंग डांस प्रस्तुत किए। इसके साथ ही सामूहिक रूप से भगवान श्री कृष्ण की झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया, जो अत्यंत मनमोहक साबित हुई।
बालिकाओं वैष्णवी, रिया, स्नेहा, सादगी, माधवी ने कई आकर्षक प्रस्तुति दी। वहीं अंसु, विष्णु और गोपाल ने श्रीमद भागवत गीता के श्लोक सुनाकर सभी को भक्तिमय वातावरण में डूबा दिया।
कार्यक्रम ने न केवल श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव प्रदान किया बल्कि बच्चों की प्रतिभा और भक्ति की अद्भुत प्रस्तुति से सभी का मन भी मोह लिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!