विशुनपुरा: 50 लाख की चोरी के बाद विधायक और एसपी सक्रिय, सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश

Location: Bhavnathpur

:

विशुनपुरा (गढ़वा): विशुनपुरा के अपर बाजार स्थित शुभ लक्ष्मी वस्त्रालय सह मुन्ना ज्वेलर्स में करीब 50 लाख रुपये की चोरी की घटना के बाद शनिवार को स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव घटनास्थल पहुंचे और पीड़ित दुकानदार से मुलाकात की।
विधायक की पहल पर पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की बारीकी से जांच शुरू की। इसके बाद विशुनपुरा थाना परिसर में व्यवसायियों के साथ विशेष बैठक हुई।
विधायक ने बाजार क्षेत्र में जल्द स्ट्रीट लाइट और सीसीटीवी कैमरे लगाने का आश्वासन दिया और व्यापारियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित इस क्षेत्र में अब अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसपी अमन कुमार ने व्यवसायियों से भयमुक्त होकर व्यापार करने की अपील करते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने जरूरत पड़ने पर हथियार लाइसेंस उपलब्ध कराने, बाजार और गली-मुहल्लों में रात्रि गश्ती बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही दुकानदारों को सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की सलाह दी।
व्यवसायी संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने घटना के शीघ्र उद्भेदन की मांग की। पीड़ित दुकानदार विनोद प्रसाद उर्फ मुन्ना गुप्ता ने बताया कि घटना से पूरा परिवार सदमे में है और जल्द गिरफ्तारी की अपील की।
पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ करीब 40 लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी और नगद की चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Ritesh Kumar Dwivedi

    Location: Bishunpura Ritesh Kumar Dwivedi is reporter at आपकी खबर News from Bishunpura

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!