मझिआंव व बरडीहा में शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई ईद, हजारों लोगों ने अदा की नमाज

Location: Manjhiaon

मझिआंव: : मुस्लिम धर्मावलंबियों का ईद पर्व शनिवार को मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाईं गई। जिसमें दोनों प्रखंड क्षेत्र के कई मस्जिद एवं ईदगाहों में ईद की नमाज पढ़ी गई ।जिसमें मझिआंव जामा मस्जिद में मौलाना सिद्दीक राजा, सरकार कोनी ईदगाह पर मौलाना एजाज अहमद, बरडीहा प्रखंड के असना जरही ईदगाह पर हाफिज आबिद राजा, आदर ईदगाह पर मौलाना ताहिर राजा ,लेभरी मस्जिद में मौलवी गौलसुल हक के द्वारा ईद पर्व का नमाज अदा कराईं गई।जिसमें सभी जगह पर काफी संख्या में सुबह से ही ईदगाह एवं मस्जिदों को सजाया गया था, जिसमें हजारों -हजार की संख्या में लोगों ने ईद की नमाज अदा कर अपने -अपने घर -परिवार एवं अपने वतन की सलामती की दुआ मांगी ,तथा इसके बाद एक दूसरे को गले मिलकर ईद का मुबारकबाद दी ।एवं एक दुसरे के यहां जाकर सेवई मिठाई खाए एवं खिलाये ।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी के द्वारा मझिआंव,भुसुआ , सहित अन्य गांवों में जाकर लोगों से मिलकर ईद की बधाई दीं,तथा अपने नगर पंचायत वासियों की सलामती के लिए भगवान से प्रार्थना भी की ।
वही पुलिस अधीक्षक एवं उपायुक्त के निर्देशानुसार पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी प्रतिनिधित्व किए गए थे, जिसमें प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सह दंडाधिकारी अजीत कुमार यादव, मनरेगा कन्या अभियंता राजेश श्रीवास्तव, 15 वें वित कनीय अभियंता अमर कुमार पासवान, सीआई शशी कुमार एवं बरडीहा प्रखंड में सीआई बंशी पाठक सहित अन्य पदाधिकारी को दंडाधिकारी प्रतिनियुक्ति किया गया था।
इसके अलावे पुलिस इंस्पेक्टर बृज कुमार ,थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो, ऋषिकेश कुमार सिंह, बीडीओ सह सीओ राजेश कुमार, एवं श्रीमति कनक सहित सभी पदाधिकारी सुरक्षा की दृष्टिकोण से सक्रिय थे । जिससे शान्ति पूर्ण वातावरण में ईद पर्व दोनों प्रखंड में मनाईं गई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!