ढोंटी में होगी कला धरोहर यात्रा, रक्सैल राज के इतिहास को जानेंगे कला प्रेमी

Location: Garhwa

        कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के झारखंड प्रांत के कला धरोहर संयोजक नीरज श्रीधर ‘स्वर्गीय’ के नेतृत्व में आगामी 22 मार्च 2026 (रविवार) को कला धरोहर यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा गढ़वा जिला अंतर्गत ढोंटी ग्राम में स्थित रक्सैल राज की ऐतिहासिक धरोहरों को केंद्र में रखकर आयोजित की जा रही है।
          इस संबंध में जानकारी देते हुए नीरज श्रीधर ‘स्वर्गीय’ ने कहा कि झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और इतिहास को जानना एवं संरक्षित करना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ढोंटी ग्राम में स्थित रक्सैल राज का गौरवशाली इतिहास न केवल गढ़वा, बल्कि पूरे झारखंड की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है।
          उन्होंने आगे बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य कला साधकों और कला प्रेमियों को अपनी जड़ों से जोड़ना तथा ऐतिहासिक धरोहरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस यात्रा में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कलाकार, साहित्यकार एवं संस्कृति प्रेमी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
            संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई के मंचीय कला संयोजक प्रेम दीवाना व्यास ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस प्रकार की यात्राएं समाज को अपनी संस्कृति और इतिहास के प्रति सजग बनाती हैं। उन्होंने कहा कि “कला धरोहर यात्रा के माध्यम से हम अपनी विरासत को समझने और उसे संरक्षित करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास कर रहे हैं। यह पहल निश्चित रूप से युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।”
            आयोजकों ने अधिक से अधिक कला प्रेमियों से इस ऐतिहासिक यात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!