मझिआंव व बरडीहा प्रखंड में शांति व सौहार्द के साथ मनी होली

Location: Manjhiaon

Writing

मझिआंव (गढ़वा): रंगों का पर्व होली मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। बुधवार को सुबह से ही लोग एक-दूसरे को रंग, अबीर और गुलाल लगाकर होली की बधाई देते नजर आए। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां और पकवान खिलाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।
सुबह लगभग 10 बजे से लेकर देर रात तक कई स्थानों पर डीजे की धुन पर होली गीतों के साथ लोग जमकर थिरकते रहे। युवाओं ने रंग-अबीर के साथ पूरे उत्साह और मस्ती में होली खेली। कई जगहों पर युवकों ने पारंपरिक अंदाज में कपड़ा फाड़ होली भी खेली।
होली के दिन मझिआंव में बुधवारीय बाजार होने के कारण सुबह कुछ दुकानें खुली थीं, लेकिन लगभग 11 बजे के बाद अधिकांश दुकानें बंद हो गईं। वहीं प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर यज्ञशाला में यज्ञाचार्य के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान यज्ञ कमेटी के सदस्यों ने हर-हर महादेव और जय भोले शंकर के जयकारे लगाए।
होली को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। होली से पूर्व मझिआंव में पुलिस इंस्पेक्टर बृज कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया था। वहीं बरडीहा थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया।
मझिआंव थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो और बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों थाना क्षेत्रों में होली का पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। समाचार लिखे जाने तक किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली थी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!