Location: Manjhiaon
मझिआंव, 27 सितम्बर: मझिआंव में पुराने अस्पताल के समीप “हिंदुस्तान यामाहा” मोटरसाइकिल शोरूम का उद्घाटन स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने शनिवार को फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद विधायक को गुलदस्ता और शॉल देकर सम्मानित किया गया।
विधायक ने कहा कि शोरूम खुलने से क्षेत्र के लोगों को अब यामाहा मोटरसाइकिल खरीदने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। शोरूम के प्रोपराइटर नसीर अहमद ने बताया कि जीएसटी में कटौती के चलते हर मोटरसाइकिल पर लगभग 15 हजार रुपये तक की बचत होगी।
उद्घाटन कार्यक्रम में डॉ. यासिन अंसारी, सिराज अहमद, सुमित्रा देवी, धर्मेंद्र कुमार सिंह, हाजी अशफाक अहमद, हाजी अमरूद्दीन शेख, हाजी ताजुद्दीन खान, मजहर अहमद, अनवार खान, शेख गुलाम गौस, जियाउल अशफाक खान, छोटे लाल अहमद, मारुति नंदन सोनी, संजय कमलापुरी, लक्ष्मण सिंह, हरिनाथ चंद्रवंशी, वीरेंद्र सोनी, सुनेश्वर राम समेत कई लोग उपस्थित थे।











