कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक को मिले न्याय नहीं तो होगा आंदोलन– SMC अध्यक्ष विकास सिंह

Location: कांडी

कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक को मिले न्याय नहीं तो होगा आंदोलन– SMC अध्यक्ष विकास सिंह

कांडी प्रतिनिधि:कांडी प्रखंड अंतर्गत हरिहरपुर में शंकर प्रताप उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक आदित्य प्रसाद गुप्ता के न्याय की मांग विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विकास सिंह ने की है ।अध्यक्ष ने प्रधानाध्यापक पर लगाए आरोप को झूठा,बेबुनियाद एवम निराधार बताया। उन्होंने कहा कि आदित्य प्रसाद गुप्ता डाइट रेहला के अधिकारी के आदेशानुसार निर्धारित शैक्षणिक सामाजिक एवं नैतिक दायित्वों का निर्वहन किए हैं जिससे विद्यालय एवं छात्र-छात्राओं का सर्वांगिक विकास हो रहा है ।सबसे बड़ी विडंबना की बात है कि राज्यकीय कृत+2उच्च विद्यालय कांडी के प्रधानाध्यापिका रह चुकी विद्यानी बाखला अपने पत्रांक 164 दिनांक 09/05/2024 द्वारा आदित्य प्रसाद गुप्ता पर कोई आरोप ही नहीं लगाई है और नहीं उनके अध्यक्षता में उपस्थित प्रखंड संसाधन केंद्र कंडी के बीपीओ, बीआरपी ,सीआरपी या किसी शिक्षक को श्री गुप्ता के उपस्थिति से कोई समस्या या नाराजगी था। उनके द्वारा किसी भी आरोप का समर्थन नहीं किया जा रहा है लेकिन गढ़वा के जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं कर्मी द्वारा साजिश कर श्री गुप्ता एवं विद्यालय के विकास को अवरोध करने का अनावश्यक कोशिश किया जा रहा है। कुछ चन्द लोग जो समाज, शिक्षक और छात्र के रहनुमा बनने का ढोंग रचते हैं जो+2उच्च विद्यालय कांडी के शिक्षक छात्र को राजनीतिक गुटो मे बाटकर विद्यालय के स्वच्छ वातावरण को धूमिल और अस्थिर कर दिए । और इसी षड्यंत्रकारी सोच से हमारे विद्यालय के पारदर्शी विकास और बच्चों के भविष्य को खराब करना चाहते हैं इस आरोप से प्रधानाध्यापक श्री गुप्ता को अलग नहीं किया गया तो विद्यालय प्रबंधन समिति सहित हरिहरपुर के सभी ग्रामीण जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय गढ़वा का घेराव करेंगे एवं दोषी अधिकारी एवं कार्यालय कर्मी के खिलाफ कार्रवाई के करने के लिए उच्च अधिकारी को भी पत्र लिखेंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!