सरस्वती विद्या मंदिर में भव्य कन्या पूजन का आयोजन, सैकड़ों कन्याओं का हुआ श्रृंगार

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। शारदीय नवरात्र महोत्सव के अवसर पर स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को भव्य कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी प्रधानाचार्य नीरज कुमार सिंह, सुधीर प्रसाद श्रीवास्तव, अविनाश कुमार एवं नीति कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर मां दुर्गा की आराधना से की।

इस अवसर पर कक्षा द्वितीय की छात्रा काजल कुमारी ने मां दुर्गा का जीवंत रूप धारण कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। आचार्या नीति कुमारी एवं तन्वी जोशी ने भक्ति गीत “जगदंबा घर में दियरा बार आइनी हो…” प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कक्षा अरुण से प्रथम तक की सैकड़ों कन्याओं का श्रृंगार कर पूजन किया गया। विद्यालय के आचार्य व दीदीजी ने सभी कन्याओं के पैर पखारे, उनका श्रृंगार किया और आरती उतारी। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने इन देवी स्वरूप कन्याओं से आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान बहनों ने देवी के नव रूप – शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चन्द्रघण्टा, कुष्मांडा, स्कन्दमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री के रूपों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण श्रद्धा और भक्ति से गूंज उठा।

प्रभारी प्रधानाचार्य नीरज कुमार सिंह ने कहा कि जहां महिलाओं का सम्मान होता है, वहीं देवता वास करते हैं। कन्या पूजन से बच्चों में संस्कार और आत्मविश्वास का विकास होता है। शिक्षा के साथ संस्कृति और परंपरा का ज्ञान देना भी विद्यालय का उद्देश्य है।

आचार्या नीति कुमारी ने कहा कि कन्याओं का पूजन हमारी सनातन परंपरा का हिस्सा है। कुंवारी कन्याएं साक्षात योगिनी और सृष्टि की सृजनकर्ता हैं। इनके पूजन के बिना शक्ति की उपासना अधूरी मानी जाती है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नंदलाल पांडेय, कृष्ण कुमार पांडेय, सुजीत दुबे, रूपेश कुमार, उमेश कुमार, अशोक कुमार, प्रसुन्न कुमार, प्रदीप कुमार गुप्ता, सत्येंद्र प्रजापति, दिनेश कुमार, कृष्ण मुरारी, हिमांशु झा, ऋषिकेश तिवारी, बिक्रम कुमार, आचार्या नीति कुमारी, प्रियम्बदा, रेणु पाठक, सलोनी कुमारी, नेहा, तन्वी जोशी, खुशबू सिंघल एवं अभिभावक उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!