मझिआंव में मुख्य सड़क पर घंटों जाम, पुलिस रही बेखबर, लोग परेशान

Location: Manjhiaon


मझिआंव (प्रतिनिधि):
नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्य सड़क पर जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के लिए रोजाना जाम में फंसना मानो नियति बन गया है।
बुधवार को साप्ताहिक बाजार के दिन शाम करीब 4:30 बजे से 5:30 बजे तक भीषण जाम लगा रहा। यह जाम बस स्टैंड से लेकर पुरानी नगर पंचायत कार्यालय तक फैला रहा, जिसमें सैकड़ों वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे लोग काफी परेशान नजर आए।
स्थानीय लोगों के अनुसार, जाम का मुख्य कारण फुटपाथी दुकानदार, ठेला एवं सब्जी विक्रेताओं द्वारा सड़क पर अतिक्रमण है। सड़क किनारे अवैध रूप से दुकानें लगाने के कारण दोपहिया वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है, वहीं पैदल चलना भी कठिन हो जाता है।
हैरानी की बात यह रही कि जाम के दौरान पुलिस पूरी तरह बेखबर रही। लोगों द्वारा थाना प्रभारी को सूचना देने के बावजूद समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और लोग जाम में फंसे रहे।
अतिक्रमण हटाने का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में
बताया जाता है कि नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक में बाजार क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इसमें निर्देश दिया गया था कि फुटपाथी दुकानदार नाली के अंदर ही अपनी दुकान लगाएं, ताकि सड़क बाधित न हो।
नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने संबंधित पदाधिकारियों को जांच कर त्वरित कार्रवाई करने और लोगों को जाम से राहत दिलाने का निर्देश भी दिया था। बावजूद इसके, एक महीना बीत जाने के बाद भी इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है।
लोगों में नाराजगी
लगातार जाम की समस्या और प्रशासन की उदासीनता से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों ने जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!