Location: Shree banshidhar nagar
श्री बंशीधर नगर
वाम जनवादी दलों के तत्वावधान में मंगलवार को हेन्हों मोड़ के निकट संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर एक मौलिक चिंतक और महान समाज सुधारक थे। उन्होंने जीवनभर दलित, पीड़ित, शोषित एवं वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।
उन्होंने जोर देकर कहा कि समानता, शिक्षा और संघर्ष के बल पर ही समाज आगे बढ़ सकता है। साथ ही लोगों से बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम को भाकपा के जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला, राजद के प्रदेश महामंत्री अभय कुमार पांडेय, कांग्रेस सेवा दल के जिला मुख्य संगठक ईश्वरी चौधरी एवं भाकपा नेता विनोद ठाकुर ने संबोधित किया।
इस अवसर पर राजकुमार राम, रामनाथ उरांव, विद्या पासवान, खलील खान, सुभाष राम, मुकेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।











