मझिआंव बैडमिंटन टूर्नामेंट में डाल्टनगंज की टीम का दबदबा, शौर्य सोनी और नरेंद्र सिंह ने जीती शील्ड

Location: Manjhiaon

मझिआंव: नगर पंचायत क्षेत्र के घर परिसर में आयोजित “नया उजाला नया सवेरा” बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन बुधवार को हुआ। टूर्नामेंट का आयोजन मारुति नंदन सोनी ने किया, जो पिछले कई वर्षों से इस खेल को बढ़ावा दे रहे हैं।
फाइनल मैच में डाल्टनगंज की दो टीमों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। सरदार गुरजीत सिंह और अजय ठाकुर की जोड़ी का सामना शौर्य सोनी और नरेंद्र सिंह की जोड़ी से हुआ। सीधे दो सेटों में शानदार प्रदर्शन करते हुए शौर्य और नरेंद्र ने जीत दर्ज कर शील्ड अपने नाम की।
मुख्य अतिथि अंचल पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने विजेता टीम को ₹11,000 नगद और शील्ड, जबकि उपविजेता टीम को ₹5,100 नगद और शील्ड प्रदान की।
मैन ऑफ द मैच का खिताब नरेंद्र सिंह को मिला और मैन ऑफ द सीरीज शौर्य सोनी को चुना गया।
अंचल पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि मझिआंव जैसे छोटे क्षेत्र में इस स्तर का खेल आयोजन काबिले तारीफ है। उन्होंने खेल मैदान की कमी को लेकर हरसंभव सहयोग और जमीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में राधा कृष्ण मंदिर के महंत केशव नारायण दास, थाना एसआई संजय कुमार मूंड़ा, संयम सिंह, नागेंद्र सिंह, और अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद थे। कॉमेंट्री की भूमिका सोनू और रिंकू तिवारी ने निभाई।
इस टूर्नामेंट ने मझिआंव क्षेत्र में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने के साथ ही खिलाड़ियों के हुनर को सामने लाने का काम किया। खेल प्रेमियों की भारी भीड़ ने आयोजन को सफल बनाया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!