मझिआंव प्रखंड का अतिरिक्त प्रभार शतीश भगत ने संभाला, कर्मचारियों को दी सख्त हिदायत

Location: Manjhiaon

ch


मझिआंव: उपायुक्त शेखर जमुआर के निर्देश पर रंका अनुमंडल में कार्यरत कार्यपालक दंडाधिकारी शतीश भगत ने शुक्रवार को मझिआंव प्रखंड का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। प्रभार संभालने के बाद उन्होंने प्रखंड के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर परिचय प्राप्त किया और सख्त लहजे में निर्देश दिया कि सभी कार्य नियमों के अनुरूप करें। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि मझिआंव प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमति कनक के लंबी छुट्टी पर चले जाने के कारण पहले प्रखंड का अतिरिक्त प्रभार अंचल पदाधिकारी प्रमोद कुमार को सौंपा गया था। अब यह जिम्मेदारी शतीश भगत को दी गई है।

इस अवसर पर मनरेगा कनीय अभियंता राजेश कुमार श्रीवास्तव, यशवंत सिंह, सहायक अभियंता अमित कुमार भारती, मनरेगा लेखा सहायक अखिलेश कुमार, पंचायत सचिव जयप्रकाश जायसवाल, महावीर महतो, उत्पल रोशन टोप्पो, अविनाश कुमार, बी.पी.आर.ओ. परमानंद प्रसाद, जनसेवक प्रशांत मिश्रा, श्रीकांत उपाध्याय, प्रखंड समन्वयक रसीद अंसारी, सहायक शैलेश कुमार, सुषमा क्रिकेटा, मनरेगा ऑपरेटर आनंद कुमार, सतीश सिंह, वसीम अंसारी सहित अन्य प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!