बंशीधर नगर: बिजली बिल वसूली और गर्मी में निर्बाध आपूर्ति को लेकर कार्यपालक अभियंता ने दी सख्त हिदायत

Location: Shree banshidhar nagar


बंशीधर नगर: विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार गौतम ने शुक्रवार को विभागीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, आरडीएसएस और म्यूजी स्कीम के संवेदक, बिजली विभाग के संवेदक तथा बिजली कर्मी शामिल हुए। बैठक के दौरान उन्होंने बिजली आपूर्ति, बिल वसूली और अधोसंरचना सुधार से संबंधित कई दिशा-निर्देश दिए।

कार्यपालक अभियंता ने कहा कि उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल भुगतान के लिए प्रेरित करें, ताकि बकाया राशि न बढ़े। विभाग द्वारा प्रत्येक माह विभिन्न प्रखंडों में बिजली बिल वसूली हेतु कैंप लगाया जा रहा है, जिससे राजस्व संग्रह में वृद्धि हो सके।

उन्होंने बताया कि आरडीएसएस और म्यूजी स्कीम के तहत बंशीधर नगर में जगह-जगह कार्य हो रहा है। एनएच-75 पर स्थित मुख्य मार्ग में आवश्यकता अनुसार नए बिजली के पोल लगाए जा रहे हैं, पुराने एलटी तारों को बदलकर उच्च क्षमता वाले तार लगाए जा रहे हैं और टूटे पोल को भी बदला जा रहा है, जिससे गर्मी के दिनों में तार टूटने या आग लगने की घटनाओं को रोका जा सके।

साथ ही सभी ट्रांसफार्मरों से संबंधित कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि परसवान सब-स्टेशन से बंशीधर नगर को बिजली आपूर्ति की जाती है और अब वहां से एक अतिरिक्त फीडर भी निकाला जा रहा है। इससे 11 केवीए लाइन में बार-बार तार गिरने की समस्या से निजात मिलेगी।

इस अवसर पर सहायक विद्युत अभियंता प्रदीप कुमार सिंह, कनीय अभियंता सुधीर कुमार बांडो, कार्यालय प्रधान सहायक विनोद राम, कैशियर उमेश प्रसाद, आरडीएसएस व म्यूजी स्कीम के संवेदक, विभागीय संवेदक अशोक मेहता व अमित सिंह, बिलिंग सुपरवाइज़र अक्षय सिंह सहित अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!