मझिआंव: पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में बिडंडा ने जाहर सराय को 18 रन से हराया

Location: Manjhiaon


मझिआंव प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत अंतर्गत जाहसराय खेल मैदान में रविवार को पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन पंचायत की मुखिया कुमारी छाया के द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि रमेश कुमार पासवान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।
उद्घाटन मैच बिडंडा और जाहर सराय टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिडंडा की टीम ने निर्धारित ओवरों में 101 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जाहर सराय की टीम 83 रन पर ही सिमट गई। इस तरह बिडंडा की टीम ने 18 रन से मैच जीत लिया।
बेहतर प्रदर्शन के लिए बिडंडा टीम के मुफीद खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें मुख्य अतिथि द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया। मैच में अंपायर की भूमिका हंसराज ठाकुर और धर्मेंद्र सिंह ने निभाई, जबकि कमेंट्री नामधारी सिंह ने की।
आयोजकों के अनुसार इस पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रामपुर पंचायत की कुल छह टीमें भाग ले रही हैं।
इस मौके पर बीडीसी प्रतिनिधि अभिमन्यु सिंह, उप मुखिया प्रतिनिधि बाबूलाल सिंह, विजय विश्वकर्मा, विवेक सिंह, छठ चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!