मझिआंव की साक्षी बनी जिले की टॉप-10 में शामिल, शिक्षिका मां और किसान पिता की मेहनत लाई रंग

Location: Manjhiaon


मझिआंव: इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में मझिआंव प्रखंड के मुखदेव +2 उच्च विद्यालय की छात्रा साक्षी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला टॉप-10 में स्थान प्राप्त किया है। साक्षी को 500 अंकों में से 436 अंक प्राप्त हुए हैं। उनका रोल नंबर 3201930010 है।

साक्षी की मां संयुक्ता ठाकुर मझिआंव प्रखंड के ऊंचरी स्थित आरके पब्लिक स्कूल में निजी शिक्षिका हैं, जबकि पिता सुनील कुमार ठाकुर किसानी करते हैं। साक्षी ने मैट्रिक तक की पढ़ाई आरके पब्लिक स्कूल से की थी और सीबीएसई बोर्ड में भी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई थीं।

इसके बाद उन्होंने मुखदेव +2 हाई स्कूल में इंटरमीडिएट में नामांकन लिया और सभी विषयों की परीक्षा अंग्रेजी माध्यम से दी। उनकी सफलता के पीछे मां संयुक्ता ठाकुर की मेहनत, पिता सुनील कुमार ठाकुर का सहयोग, स्कूल की शिक्षिका सविता कुमारी सहित अन्य शिक्षकों का मार्गदर्शन अहम रहा।

साक्षी का सपना है कि वह आगे चलकर कंप्यूटर इंजीनियर बने। उसने न सिर्फ अपने स्कूल, बल्कि पूरे गढ़वा जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल की प्रधानाध्यापिका सविता कुमारी, शिक्षक रविशंकर ओझा और अन्य शिक्षकों के साथ पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।

जिला टॉप-10 में स्थान पाने पर उन्हें चाचा व शिक्षक अरविंद कुमार ठाकुर, इंजीनियर राजू कुमार ठाकुर, प्रोफेसर स्कंद कुमार भारती, नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर प्रणव कुमार, रेलवे कर्मचारी सुजित कुमार ठाकुर, अनिल ठाकुर, नितेश कुमार ठाकुर, उमेश चंद्र ठाकुर और रामप्रसाद ठाकुर सहित परिजनों और शुभचिंतकों ने बधाई दी है और उज्जवल भविष्य की कामना की है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!