मझिआंव: अनौपचारिक शिक्षकों की बैठक आयोजित, हाई कोर्ट में पुनः अपील करने पर सहमति

Location: Manjhiaon



समायोजन को लेकर 2011 से लंबित है मामला, अब फिर से दायर की जाएगी याचिका

मझिआंव (प्रतिनिधि)। अनौपचारिक शिक्षकों का एक बैठक राधा कृष्ण मंदिर परिसर में संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में मुख्य रूप से 2011 में झारखंड हाई कोर्ट में समायोजन के लिए दायर की गई याचिका पर चर्चा हुई।

संघ के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि 2011 में हाई कोर्ट में समायोजन हेतु अपील की गई थी, लेकिन अदालत ने उस समय यह कहते हुए याचिका स्थगित कर दी थी कि पहले बिहार राज्य के अनुदेशकों का समायोजन किया जाए, उसके बाद झारखंड का मामला देखा जाएगा। श्री मिश्रा ने कहा कि अब लगभग सभी राज्यों में अनुदेशकों का समायोजन हो चुका है, परंतु झारखंड में अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

उन्होंने जानकारी दी कि अब संघ के सदस्य दोबारा हाई कोर्ट में याचिका दायर करेंगे ताकि उन्हें उनका अधिकार और हक मिल सके।

इस बैठक में राजेश्वर राम, सीताराम दास, महेश राम, महेश प्रसाद गुप्ता, चानमुनी राम, बृजमोहन राम, अयोध्या साव सहित अन्य अनुदेशक उपस्थित रहे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!