भूमि विवाद में घर में घुसकर की आधा दर्जन की पिटाई ,दो महिलाओं की स्थिति गंभीर

गढ़वा रेफर: बरडीहा थाना क्षेत्र के बभनी गांव में भूमि विवाद को लेकर घर में घुसकर लाठी डंडा से जमकर पिटाई कर दी ।जिसमें चार महिला दो पुरुष सहित आधा दर्जन घायल हो गये। हैं।

घायलों में घायल महिला नसरीन बीवी 44 वर्ष,अजनेयारा खातून 17 वर्ष,हुमायरा प्रवीण 19 वर्ष, इमराना खातून 23 वर्ष, शेख मुनीर 16 वर्ष, एवं शेख जफीर 45 वर्ष का नाम शामिल है ।सभी को रेफरल अस्पताल में ईलाज के लिए लाया गया ।जहां पर चिकित्सक डा:,मनिष कुमार सिंह ने बताया कि दो महिला की स्थिति गंभीर है ,सभी आधा दर्जन घायलों का प्राथमिकी उपचार करने के बाद स्थिति गंभीर होते देख दो महिला घायल इमराना खातून एवं अजनेयारा खातून को सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया। घायलो में नासरीन बीवी, हुमायरा प्रवीण एवं अजनेयारा खातून ने बताई की मारपीट के दौरान गले से मंगलसूत्र एवं कान का सोने का टप भी लूट लिए हैं ।घायलों ने बताया कि उक्त जमीन उनका है,पर बल पूर्वक उस पर कब्जा जमाना चाह रहे हैं,तथा हमारे विपक्षी लोगों को लेकर हमारे घर पर हत्या करने के नियत से लाठी डंडों सहित अन्य हथियारों से लैस होकर हमला कर दीया यह घटना मंगलवार के शाम लगभग 3 बजे की बताई गई।जिसमें घुरुआ गांव निवासी साकिर खान ,शराफत खान ,सरमद खान के द्वारा उक्त जमीन पर अपना कब्ज बताया जा रहा है। घर में घुसकर मारने वालों में घुरुआ गांव निवासी तौहीद खान, ट्विंकल खान , तलशबरिया गांव निवासी अहमद राजा खान साकिर खान शराफत खान सरमद खान का नाम शामिल है।
इधर थाना प्रभारी अवधेश कुमार यादव ने बताया कि घटनास्थल पर जाकर जांच किया गया जिसमें विपक्षी जो मरने वाला पार्टी था जेसीबी लगाकर उसे जमीन को समतल किया जा रहा था परंतु स्थल पर जाने के बाद मारपीट करने वाला व्यक्ति फरार बताया जा रहा है ,इंजुरी काटकर दे दिया गया है ,आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई किया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!