भूमि विवाद निपटारे के लिए अंचल दिवस और थाना दिवस का आयोजन : उपायुक्त

Location: Garhwa

गढ़वा। जिले में भूमि विवादों के त्वरित समाधान और आम जनता की सुविधा के लिए प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू की है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश कुमार यादव और पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने संयुक्त रूप से निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अब प्रत्येक माह की 15 तारीख को अंचल दिवस और 30 तारीख को थाना दिवस का आयोजन किया जाएगा। अवकाश होने की स्थिति में यह आयोजन क्रमशः 14 और 29 तारीख को होगा।

अंचल दिवस का आयोजन संबंधित अंचल परिसर में तथा थाना दिवस का आयोजन थाना परिसर में पूर्वाह्न 11 बजे से किया जाएगा। इसमें अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी भूमि विवाद से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से सुनकर मौके पर समाधान करेंगे।

उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि भूमि विवाद से संबंधित मामलों को अंचल और थाना स्तर पर ही निपटाया जाए ताकि आम जनता को जिले के मुख्यालय तक नहीं आना पड़े। साथ ही जमीन का लगान अपडेट करने, त्रुटि सुधार और नामांतरण से जुड़े आवेदनों पर भी त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

इसके अलावा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी को सप्ताह में मंगलवार और शुक्रवार को जनसुनवाई आयोजित करने का आदेश दिया गया है। जिन अधिकारियों के पास एक से अधिक प्रखंड या अंचल का प्रभार है, वे अलग-अलग तिथियों में सुनवाई सुनिश्चित करेंगे।

प्रशासन ने यह भी निर्देश दिया है कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर सार्वजनिक अतिक्रमण अधिनियम (Public Encroachment Act) के तहत तत्काल कार्रवाई की जाए। वहीं किसी व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना पर थाना प्रभारी तुरंत प्राथमिकी दर्ज करना सुनिश्चित करेंगे।

उपायुक्त यादव ने सख्त लहजे में कहा कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित कर्मचारी और पदाधिकारी के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!