नगर उंटारी में यूरिया संकट: सुबह से लाइन में किसान, घंटों बाद भी खाली हाथ

Location: Shree banshidhar nagar

नगर उंटारी प्रखंड क्षेत्र के किसान इन दिनों यूरिया खाद को लेकर परेशान हैं। किसान सुबह पांच बजे से लाइन में लग जाते हैं, लेकिन खाद वितरण का समय तय नहीं है। वितरण कभी दोपहर दो बजे, तो कभी तीन बजे शुरू होता है और एक घंटे बाद बंद कर दिया जाता है।

किसानों का कहना है कि घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी अधिकांश को खाद नहीं मिल पाता और वे खाली हाथ लौट जाते हैं। इससे खरीफ फसल की बुवाई और सिंचाई प्रभावित हो रही है।

मर्चवार, श्री बंशीधर नगर के किसान उमेश कुमार ठाकुर ने कहा कि प्रशासन को सुबह से ही वितरण शुरू करना चाहिए, लेकिन जानबूझकर देर की जाती है और सीमित समय में ही खाद दिया जाता है। किसानों ने सवाल उठाया है कि खाद का पूरा स्टॉक कहां जा रहा है और वितरण में पारदर्शिता क्यों नहीं है।

किसानों ने मांग की है कि खाद वितरण सुबह से तय समय पर किया जाए, टोकन प्रणाली लागू हो, पर्याप्त खाद की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और प्रशासनिक स्तर से निगरानी हो। किसानों ने चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।

गौरतलब है कि खरीफ फसल की बुवाई और सिंचाई के इस समय यूरिया खाद अनिवार्य है। समय पर खाद उपलब्ध नहीं होने से उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!