भूपेंद्र सुपर मार्केट की नई उड़ान: स्मार्ट सिटी का ऐलान, 251 कन्याओं के सामूहिक विवाह का संकल्प

Location: Garhwa

गढ़वा: हरैया स्थित भूपेंद्र सुपर मार्केट कार्यालय में बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। मार्केट के संचालक भूपेंद्र चौधरी ने जानकारी दी कि “भूपेंद्र मार्केट सिटी” की एक दिवसीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई है। उन्होंने बताया कि फरवरी और मार्च माह का राशन वितरण अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और अब डीलरों एवं एजीएम के लिए 90 दिवसीय यात्रा कार्यक्रम शुरू किया गया है।

पलामू प्रमंडल में अब तक भूपेंद्र सुपर मार्केट से जुड़ने वाले सदस्यों की संख्या 3 लाख को पार कर गई है। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि राजधानी रांची में जल्द ही ‘भूपेंद्र स्मार्ट सिटी’ का निर्माण कार्य शुरू होगा। यह आवासीय सुविधा संस्था के पदाधिकारियों और बेहतर कार्य करने वाले सदस्यों को दी जाएगी। भूमि की खरीद प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

मार्केट के प्रतिनिधि गिरेंद्र सिंह ने बताया कि राशन वितरण की योजना भूपेंद्र सुपर मार्केट के व्यापार से होने वाली बचत राशि से संचालित की जाती है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आगामी 17 नवंबर को 251 कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    घघरी के सम्मानित बुजुर्ग जवाहीर प्रसाद यादव का निधन, रविवार को होगा अंतिम संस्कार

    घघरी के सम्मानित बुजुर्ग जवाहीर प्रसाद यादव का निधन, रविवार को होगा अंतिम संस्कार

    बिजली पोल से तार चोरी, जुड़वाणिया नाला से ढोड़वाही नाला तक बिजली आपूर्ति ठप; किसानों की धनरोपनी प्रभावित

    बिजली पोल से तार चोरी, जुड़वाणिया नाला से ढोड़वाही नाला तक बिजली आपूर्ति ठप; किसानों की धनरोपनी प्रभावित

    जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दंपती घायल; पुलिस ने शुरू की जांच

    जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दंपती घायल; पुलिस ने शुरू की जांच

    वन अधिकार पट्टा भूमि पर बिना ग्रामसभा की सहमति बांस रोपण का आरोप, ग्रामीणों ने सीओ से की कार्रवाई की मांग

    वन अधिकार पट्टा भूमि पर बिना ग्रामसभा की सहमति बांस रोपण का आरोप, ग्रामीणों ने सीओ से की कार्रवाई की मांग

    वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर संकल्प सभा, वक्ताओं ने सामाजिक एकता और अधिकारों के लिए संघर्ष का किया आह्वान

    वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर संकल्प सभा, वक्ताओं ने सामाजिक एकता और अधिकारों के लिए संघर्ष का किया आह्वान

    उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझिगावां पूर्व के एसएमसी चुनाव पर विवाद, अभिभावकों ने पुनः चुनाव की उठाई मांग

    उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझिगावां पूर्व के एसएमसी चुनाव पर विवाद, अभिभावकों ने पुनः चुनाव की उठाई मांग
    error: Content is protected !!