टीजीटी-पीजीटी पद समाप्ति पर बिफरी भाजपा: रितेश चौबे बोले– हेमंत सरकार युवाओं के भविष्य से कर रही खिलवाड़

Location: Garhwa

गढ़वा: भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झारखंड सरकार के हालिया कैबिनेट फैसले पर तीखा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा TGT-PGT के 8900 पदों को समाप्त करना युवाओं के भविष्य के साथ गंभीर खिलवाड़ है। इससे राज्य भर में पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं में गहरा आक्रोश है।

रितेश चौबे ने कहा कि सरकार रोजगार देने के बजाय लगातार उसे खत्म करने का काम कर रही है। उन्होंने 1373 माध्यमिक आचार्य की बहाली प्रक्रिया को “युवाओं को ठगने वाला खेल” बताया और कहा कि सरकार सिर्फ दिखावा कर रही है।

उन्होंने कहा कि यदि 8900 शिक्षकों की बहाली होती तो इससे राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलती और हजारों युवाओं को रोजगार मिलता। लेकिन झामुमो सरकार की प्राथमिकता में न शिक्षा है, न ही युवाओं का भविष्य।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने इस फैसले पर पुनर्विचार नहीं किया, तो भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

रितेश चौबे ने कहा कि झारखंड के स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है, छात्र शिक्षा से वंचित हो रहे हैं और हजारों युवा प्रशिक्षित होकर भी बेरोजगार बैठे हैं। यह सरकार दिशाहीन हो चुकी है और इसका खामियाजा राज्य की युवा पीढ़ी को भुगतना पड़ रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    घघरी के सम्मानित बुजुर्ग जवाहीर प्रसाद यादव का निधन, रविवार को होगा अंतिम संस्कार

    घघरी के सम्मानित बुजुर्ग जवाहीर प्रसाद यादव का निधन, रविवार को होगा अंतिम संस्कार

    बिजली पोल से तार चोरी, जुड़वाणिया नाला से ढोड़वाही नाला तक बिजली आपूर्ति ठप; किसानों की धनरोपनी प्रभावित

    बिजली पोल से तार चोरी, जुड़वाणिया नाला से ढोड़वाही नाला तक बिजली आपूर्ति ठप; किसानों की धनरोपनी प्रभावित

    जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दंपती घायल; पुलिस ने शुरू की जांच

    जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दंपती घायल; पुलिस ने शुरू की जांच

    वन अधिकार पट्टा भूमि पर बिना ग्रामसभा की सहमति बांस रोपण का आरोप, ग्रामीणों ने सीओ से की कार्रवाई की मांग

    वन अधिकार पट्टा भूमि पर बिना ग्रामसभा की सहमति बांस रोपण का आरोप, ग्रामीणों ने सीओ से की कार्रवाई की मांग

    वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर संकल्प सभा, वक्ताओं ने सामाजिक एकता और अधिकारों के लिए संघर्ष का किया आह्वान

    वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर संकल्प सभा, वक्ताओं ने सामाजिक एकता और अधिकारों के लिए संघर्ष का किया आह्वान

    उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझिगावां पूर्व के एसएमसी चुनाव पर विवाद, अभिभावकों ने पुनः चुनाव की उठाई मांग

    उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझिगावां पूर्व के एसएमसी चुनाव पर विवाद, अभिभावकों ने पुनः चुनाव की उठाई मांग
    error: Content is protected !!