भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए श्री सर्वेश्वरी समूह ने शुरू किया पनशाला सेवा केंद्र

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर :- श्री सर्वेश्वरी समूह, शाखा नगर ऊंटरी के द्वारा गोसाई बाग आश्रम के समीप राहगीरों की सुविधा के लिए पनशाला की व्यवस्था की गई है। पनशाला का उद्घाटन विधिवत रूप से अघोरश्वर महाप्रभु के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात उपस्थित राहगीरों को मिष्ठान और जलपान कराकर सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर समूह शाखा के उपाध्यक्ष हेमंत प्रताप देव ने कहा कि श्री सर्वेश्वरी समूह अपने 19 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत मानव मात्र की सेवा के लिए संकल्पित है। भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों को स्वच्छ एवं शुद्ध जल उपलब्ध कराना इसी सेवा का हिस्सा है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि गर्मी के इस दौर में इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों के लिए भी जल की व्यवस्था करें। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए सभी प्राणियों के प्रति सद्भाव रखना आवश्यक है। उन्होंने सुझाव दिया कि हर व्यक्ति अपने घर के आंगन या दरवाजे पर एक पात्र में पानी भरकर रखे, ताकि पक्षी और जानवर भी इस तपती गर्मी में राहत पा सकें।

उक्त कार्यक्रम में समूह के मंत्री आनंद जयसवाल, प्रमेन्द्र कुमार सिन्हा, नागेंद्र राम, मनोज प्रताप देव, अनूप कुमार सिन्हा, गोल्डन ठाकुर, नवनीत कुमार सिन्हा, विनोद प्रसाद चंद्रवंशी, परशुराम शाह, प्रियंका, रजनी, दुर्गावती कुमारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!