भाजपा मेराल दक्षिणी मंडल ने मनाया वंदे मातरम् दिवस

Location: Meral

भाजपा मेराल दक्षिणी मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल के अध्यक्षता में वंदे मातरम् दिवस के अवसर पर 150 वां वंदे मातरम् दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान कोचिंग सेंटर में वंदे मातरम् गायन का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि भारत का राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का 150 वां वर्ष पुरा होना ऐतिहासिक है वंदे मातरम् यह शब्द खुद से मां भारती की साधना आराधना है वंदे मातरम् गीत की रचना बंकिमचंद्र चटर्जी ने अक्षय तृतीया 7 नवंबर 1875 को लिखा था। वंदे मातरम् गीत मातृभूमि की शक्ति है राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् का गायन राष्ट्रवादी सोच को सकारात्मक दिशा की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पुरा होने पर सिक्का एवं डाक टिकट जारी किया एवं वंदे मातरम् 150 वर्ष पुरा होने पर मोदी सरकार ने एक साल तक राष्ट्रव्यापी रमणोत्सव मनाने का निर्णय लिया है
मौके पर विधायक प्रतिनिधि डॉ लाल मोहन ने कहा कि राष्ट्र के उत्थान के लिए संघर्ष करने वाले मां भारती के सपूत हमारे लिए हमारे लिए सदैव प्रेरणा दायक रहेंगे। वंदे मातरम् गीत राष्ट्र की आत्मा है इस गीत राष्ट्रीय एकता-अखंडता को बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि वंदे मातरम् देश के अंदर राष्ट्रीय विचारधारा को एकात्मकता के भाव में बांधे हुए है। आनेवाले दिनों में वंदे मातरम् 150 वर्ष पुरा होने पर अनेकों कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोचिंग संचालक चंदन कुमार भाजपा नेता रोहित कुमार बिरेंद्र चौधरी देवब्रत मेहता रामकुमार मेहता सहित अन्य कई युवा छात्र छात्रा मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!