भाजपा के दिवंगत कार्यकर्ता के घर पहुंचे पूर्व मंत्री भानू प्रताप शाही, परिजनों को दी सांत्वना

Location: सगमा



सगमा (गढ़वा):
भानू प्रताप शाही ने भाजपा के दिवंगत युवा कार्यकर्ता के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं।
बताते चलें कि सगमा प्रखंड के घघरी गांव निवासी भाजपा के युवा कार्यकर्ता धर्मेंद्र विश्वकर्मा दोपहिया वाहन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 12 दिनों तक जीवन और मृत्यु से संघर्ष करने के बाद इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
धर्मेंद्र विश्वकर्मा को भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं में गिना जाता था। वे शांत स्वभाव और मिलनसार प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। शनिवार को भानू प्रताप शाही घघरी गांव पहुंचे और मृतक के पिता श्यामा विश्वकर्मा सहित अन्य परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया और सांत्वना दी।
उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र की असमय मृत्यु से वे अत्यंत मर्माहत हैं। उनका इस तरह चले जाना पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता को खो दिया है। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि वे हर समय उनके साथ खड़े रहेंगे। साथ ही उपस्थित कार्यकर्ताओं से अपील की कि यदि परिवार को किसी भी प्रकार की समस्या हो तो उन्हें तुरंत सूचना दी जाए।
इसके बाद वे मकरी गांव भी पहुंचे, जहां भाजपा नेता धीरज जायसवाल की माता तथा गांव निवासी भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष निर्जय बैठा की माता के निधन पर भी शोक व्यक्त किया।
इस मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण राम, सांसद प्रतिनिधि मुकेश कुमार चौबे, मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव, महामंत्री धर्मजीत यादव, सोनू जायसवाल, संतोषी कुशवाहा, दिनेश शर्मा, राजेश यादव, पूर्व मुखिया बिनोद कुमार राम, अभय कुमार चौबे, रामचंद्र साह, महेंद्र कुमार जायसवाल सहित कई लोग मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!