Location: Garhwa
गढ़वा। भारतीय जनता पार्टी की गढ़वा विधानसभा स्तरीय एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्यशाला का आयोजन उत्सव गार्डन, गढ़वा में किया गया। कार्यशाला में गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के 488 बूथों से बीएलए-2 ने भाग लिया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कराया जा रहा है। इसके तहत बूथ स्तर पर कार्यरत बीएलए-2 को मतदाता सूची के पुनरीक्षण संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित में सजग रहते हुए मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं हटाने की प्रक्रिया में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण एक नियमित प्रक्रिया है, जिसे समय-समय पर निर्वाचन आयोग द्वारा कराया जाता है।
प्रदेश मंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी अमित सिंह ने बीएलए-2 को कार्य प्रणाली की विस्तृत जानकारी देते हुए संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं की भूमिका मतदाता जागरूकता एवं सूची के शुद्धिकरण में महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, जिला संगठन प्रभारी पंकज कुमार सिंह, पूर्व सांसद घुरन राम, कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, विनोद चंद्रवंशी तथा सूरज गुप्ता ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री जितेंद्र चंद्रवंशी ने किया।
कार्यशाला में जिला महामंत्री मुकेश चौबे, विवेकानंद तिवारी, संतोष दुबे, मुरारी यादव, धनंजय गौड़, विकास तिवारी, परीक्षित तिवारी, अशोक केसरी, राजेश यादव, बलराम यादव, बसंत प्रसाद, वीरेंद्र चौधरी, राजेश गुप्ता, राजकुमार विश्वकर्मा, उमेश कश्यप, रामाशीष तिवारी, अनीता गुप्ता, कंचन जायसवाल, मीरा यादव, पार्वती सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।












