भवनाथपुर सीएचसी में मासिक स्वास्थ्य समीक्षा बैठक संपन्न

Location: Bhavnathpur


भवनाथपुर (गढ़वा), 9 सितंबर 2025

स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवनाथपुर में मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की अध्यक्षता में मासिक स्वास्थ्य समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति, चुनौतियों और आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा की गई।

बैठक में आगामी राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (15 सितंबर) की तैयारियों की समीक्षा की गई। बताया गया कि सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को कृमि की दवा दी जाएगी, जबकि छूटे हुए बच्चों को 19 सितंबर को दवा दी जाएगी।

चिकित्सा पदाधिकारी ने महिलाओं और किशोरी बालिकाओं में एनीमिया की रोकथाम के लिए नियमित जांच और आयरन सप्लीमेंटेशन पर जोर दिया। साथ ही, यू-विन एंट्री, एचएमआईएस रिपोर्टिंग, टीबी मरीजों की पहचान व उपचार और मासिक रोग मैट्रिक्स अपडेट पर भी निर्देश दिए गए।

प्रभारी ने कहा कि नवजात शिशुओं और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किसी भी हाल में नहीं छूटना चाहिए। सभी एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

पीएमएसएमए के तहत हर माह की 9 तारीख और अंतिम बुधवार को गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क जांच सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके अलावा, गोल्डन कार्ड व आयुष्मान कार्ड निर्माण, ई-संजीवनी पर ई-परामर्श, सिक्कल सेल जांच, एनसीडी स्क्रीनिंग और परिवार नियोजन कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी ढंग से पहुंचाने पर भी बल दिया गया।

प्रखंड लेखा प्रबंधक प्रदीप कुमार पाठक ने सीएचओ और एएनएम को वित्तीय प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया।

बैठक में डॉ. रंजन दास, डॉ. नितेश भारती, डॉ. पंकज पाठक, डॉ. सूर्यकांत, सहित सभी चिकित्सा पदाधिकारी, कर्मचारी और स्वास्थ्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!