भवनाथपुर में मनरेगा योजनाओं पर तत्काल प्रभाव से रोक, प्रमुख शोभा देवी ने बीडीओ को लिखा पत्र

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर (गढ़वा):
भवनाथपुर प्रखंड में मनरेगा योजनाओं में बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर प्रखंड प्रमुख शोभा देवी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को पत्र लिखकर सभी पंचायतों में मनरेगा के तहत नई योजनाओं की स्वीकृति पर रोक लगाने का निर्देश दिया है।

प्रमुख ने पत्र में उल्लेख किया है कि प्रखंड के सभी पंचायतों में मनरेगा योजनाओं में अनियमितता और भ्रष्टाचार चरम पर है। पूर्व में सभी मनरेगा टीमों को जांच का निर्देश दिया गया था, लेकिन अब तक किसी भी योजना की जांच नहीं कराई गई है।

इसलिए निर्देश दिया गया है कि जब तक पूर्व में स्वीकृत योजनाओं की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक किसी भी रोजगार सेवक, पंचायत सेवक, जेई, एई या बीपीओ द्वारा नई योजना की स्वीकृति नहीं दी जाए।

प्रमुख ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उनके आदेश की अवहेलना की जाती है तो वे नियम के तहत विभागीय कार्रवाई के लिए पूरी तरह तत्पर रहेंगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!