भवनाथपुर में घटी अलग-अलग दुर्घटना में चार लोग हुए घायल

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर थाना क्षेत्र अलग-अलग घटी घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में केतार थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी सहोदर भाई परीखा पासवान और लकठु पासवान तथा मकरी के धंगरडीहा निवासी शामगिर अंसारी और शेर मोहम्मद अंसारी का नाम शामिल है।

सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।पहली घटना गुरुवार की रात्रि करीब 10 बजे की है। केतार के नावाडीह गांव में रात्रि में अनजान व्यक्ति की आहट सुनकर के है जी परीखा पासवान द्वारा पूछे जाने पर गांव के ही गोपाल पासवान और उनके मामा से थोड़ी तीखी नोंकझोंक हुई,जिसपर परीखा पासवान के बड़े भाई लकठु पासवान ने बचाते हुए घर के अंदर ले गए,फिर गोपाल पासवान और उनके परिवार के अन्य सदस्य लाठी डंडे से लैश होकर परीखा पासवान के घर पर धावा बोलकर मारपीट की जिसमें दोनों सहोदर भाई घायल हो गए।
इनके द्वारा घटना की सूचना केतार थाना में देने के बाद शुक्रवार की सुबह में इलाज हेतु भवनाथपुर सीएचसी अस्पताल पहुंचे,जहां पर दोनों भाइयों का इलाज किया जा रहा है।
जबकि दूसरी घटना भवनाथपुर ब्लॉक के सामने दो बाईको के बीच हुई आपसी टक्कर में उसपर सवार शामगिर और शेरमोहम्मद अंसारी घायल ह गये। दोनों ने बताया वे बाईक पर सवार होकर घर से भवनाथपुर आ रहे थे कि गाड़ी से साइड ले रहे बाईक चालक ने उनकी बाईक में टक्कर मार दी,जिसमें दोनों घायल हो गए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pratham Kumar Choubey

Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

News You may have Missed

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
error: Content is protected !!