भवनाथपुर में बाईक दुर्घटना, उमेश चौधरी की मौत, नेपाल विश्वकर्मा घायल

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर (गढ़वा) खरौंधी थाना क्षेत्र के बैतरी गांव के पास बीती रात दो बाईक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान उमेश चौधरी के रूप में हुई है, जबकि घायल नेपाल विश्वकर्मा को गढ़वा रेफर किया गया है।

घटना के बारे में बताया जाता है कि नेपाल विश्वकर्मा अपने लूना से बैतरी गांव की ओर जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से उमेश चौधरी अपनी बाईक से आ रहे थे। बैतरी गांव के पास दोनों बाईकें आमने-सामने टकरा गईं। इस टक्कर में दोनों लोग घायल हो गए और उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए भवनाथपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।

भवनाथपुर सीएचसी के चिकित्सक प्रिंस कुमार ने उमेश चौधरी को मृत घोषित किया, जबकि नेपाल विश्वकर्मा की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर किया गया है।

इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और लोग सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pratham Kumar Choubey

Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!