भवनाथपुर: टाउनशिप मुख्य पथ पर दो बाइकों की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर टाउनशिप मुख्य पथ पर रेलवे साइडिंग पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को भवनाथपुर सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

हादसे में घायल लोगों में से एक बाइक पर सवार रंजीत गुप्ता (पिता अशोक गुप्ता) और उनके मित्र नीरज चौबे (पिता मनोज चौबे, सिंघीताली) शामिल हैं। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार संजय साह (पिता गोपाल साह) और नरेंद्र चंद्रवंशी, दोनों अरसली उत्तरी गांव के निवासी हैं।

घटना के संबंध में बताया गया है कि रंजीत गुप्ता अपने मित्र नीरज के साथ टाउनशिप से भवनाथपुर की ओर आ रहे थे, जबकि संजय साह और नरेंद्र चंद्रवंशी अपनी बाइक से भवनाथपुर से अरसली जा रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

इस हादसे में गंभीर रूप से घायल नीरज चौबे को बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही भवनाथपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pratham Kumar Choubey

Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!