ब्रेकिंग न्यूज़:हड़वड़िया डैम में डूबने से फूआ-भतीजे की मौत, गोवरदाहा गांव में पसरा मातम

Location: Meral


मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत चामा पंचायत के गोवरदाहा गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में फूआ और भतीजे की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
मिली जानकारी के अनुसार गोवरदाहा गांव निवासी अजीमुद्दीन खान की लगभग 13 वर्षीय पुत्री जैनाब खातून हड़वड़िया डैम में अचानक डूबने लगी। फूआ को डूबता देख रिश्ते में भतीजा सोहेल खान (16 वर्ष), पिता इकबाल खान, अपनी जान की परवाह किए बिना उसे बचाने के लिए डैम में कूद पड़ा। बचाव के प्रयास के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन एवं आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों की सहायता से दोनों की तलाश शुरू की गई। वहीं घटना की जानकारी मेराल अंचल अधिकारी (सीओ) यशवंत नायक एवं थाना प्रभारी विष्णुकांत को दी गई। सूचना मिलते ही दोनों अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान तेज कराया।
करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद दोनों शवों को आनन-फानन में गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया।
घटना की जानकारी मिलने पर, स्थानीय मुखिया प्रतिमा देवी तथा विजय विश्वकर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि घटनास्थल पहुंचे। सभी ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।
मुखिया प्रतिमा देवी ने कहा कि सरकारी प्रावधानों के तहत पीड़ित परिवार को आपदा राहत एवं मुआवजा दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!