ब्रेकिंग न्यूज़- रांची में पारा शिक्षकों और पुलिस में भिड़ंत, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, मची अफरातफरी, जमकर हुआ बवाल

Location: रांची


रांची : रांची में आज फिर बवाल हुआ। अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे राज्य के पारा शिक्षकों और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई। पारा शिक्षकों को जब पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने से रोका तो हजारों की संख्या में आंदोलन कर रहे शिक्षकों ने पुलिस की बात मानने से इनकार कर दिया।पुलिस की ओर से लगाए गए अवरोधक जबरन पार करने लगे इस बीच पुलिस और पारा शिक्षकों में तीखी नोकझोंक और धक्का मुक्की हुई। पारा शिक्षक और पुलिस कर्मी एक दूसरे से भिड़ गए। पारा शिक्षकों के उग्र भीड़ को हटाने के लिए पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागना शुरू किया। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई। पारा शिक्षक इधर-उधर भागने लगे। भागने के क्रम में कई शिक्षक गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने शिक्षकों को दौड़ा-दौड़ा कर भगा दिया। मुख्यमंत्री आवास के पहले पारा शिक्षकों और पुलिसकर्मियों में जमकर बवाल हुआ। उग्र पारा शिक्षक मुख्यमंत्री आवास की ओर जाना चाहते थे। लेकिन पुलिस उधर जाने से रोक रही थी।
पारा शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की घोषणा की थी।घोषणा को देखते हुए सीएम आवास के आसपास सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी। चारों तरफ से घेराबंदी की गई थी।
राज्य के कोने-कोने से आंदोलनकारी पारा शिक्षक मोराबादी मैदान में जुटे थे। शिक्षकों की भीड़ हाथों में बैनर लिए व नारा लगाते हुए वहीं से सीएम आवास की ओर बढ़ रही थी।
रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की इसी दौरान पारा शिक्षकों और पुलिस में भिड़ंत हो गई । पारा शिक्षकों को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े । मोराबादी मैदान और सीएम आवास के आसपास फिलहाल तनाव की स्थिति बनी हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं।
ज्ञात हो कि कल सीएम आवास घेराव के दौरान पुलिस ने सहायक पुलिसकर्मियों के खिलाफ लाठी चार्ज किया था । अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि आज फिर पारा शिक्षकों पर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!