बोल बम के जयघोष से गूंजा रानाडीह, बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था

Location: कांडी



कांडी प्रतिनिधि। सावन माह की आस्था और भक्ति के बीच गुरुवार को कांडी प्रखंड अंतर्गत रानाडीह गांव से श्रद्धालुओं का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। इस दौरान बोल बम, हर-हर महादेव और बाबा नगरी देवघर के जयघोष से पूरा गांव शिवमय हो उठा। श्रद्धालुओं के उत्साह और भक्ति से गांव का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।
देवघर के लिए प्रस्थान करने से पहले सभी श्रद्धालुओं ने गांव में पारंपरिक रूप से भ्रमण किया। इस दौरान सबसे पहले ग्राम देवता देवकूर बाबा के स्थान पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और गांव एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने शिव-पार्वती मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा कर आशीर्वाद लिया। पूजा-अर्चना के बाद सभी ने अपनी यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं मंगलमय होने की प्रार्थना की।
गांव के बुजुर्गों एवं महिलाओं ने श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर और शुभकामनाएं देकर विदा किया। इस दौरान पूरे गांव में भक्ति का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने बाबा बैद्यनाथ से सभी श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होने तथा क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
सावन के पवित्र महीने में देवघर जाकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करने की परंपरा वर्षों पुरानी है। श्रद्धालुओं की आस्था है कि बाबा बैद्यनाथ पर श्रद्धापूर्वक जल अर्पित करने से भगवान शिव भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसी आस्था और विश्वास के साथ रानाडीह के श्रद्धालु बाबा धाम के लिए रवाना हुए।
देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं में रमेश पाण्डेय, मुन्ना चौबे, सतीश चौबे, सुनील साव, राजू रंजन पाल, सरोज पाल, सुजीत मेहता, संजय चौबे, धनंजय चौबे, शशि मेहता एवं घूरा मेहता शामिल हैं। ग्रामीणों ने सभी श्रद्धालुओं की सफल यात्रा एवं सकुशल वापसी की कामना करते हुए हर-हर महादेव के जयघोष के साथ उन्हें विदाई दी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    उपायुक्त के निर्देश पर ओबरा स्कूल की जांच, एमडीएम में मिली अनियमितता

    उपायुक्त के निर्देश पर ओबरा स्कूल की जांच, एमडीएम में मिली अनियमितता

    गुरु पूर्णिमा पर संस्कार भारती ने किया ‘कला गुरु सम्मान’संगीत साधक डॉ. लालमोहन मिश्रा का माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन

    गुरु पूर्णिमा पर संस्कार भारती ने किया ‘कला गुरु सम्मान’संगीत साधक डॉ. लालमोहन मिश्रा का माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन

    ऑपरेशन प्रहार के तहत पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33.789 किलो गांजा और 2.534 किलो अफीम बरामद

    ऑपरेशन प्रहार के तहत पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33.789 किलो गांजा और 2.534 किलो अफीम बरामद

    मलय डैम व सिंचाई नहर का डीसी ने किया निरीक्षण, सोमवार तक टेंडर निकालने का निर्देश

    मलय डैम व सिंचाई नहर का डीसी ने किया निरीक्षण, सोमवार तक टेंडर निकालने का निर्देश

    सुदूरवर्ती गांवों में पहुंची संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स, 80 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच

    सुदूरवर्ती गांवों में पहुंची संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स, 80 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच

    तीसरी बार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बने ईश्वर सागर चंद्रवंशी, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    तीसरी बार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बने ईश्वर सागर चंद्रवंशी, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
    error: Content is protected !!