बीरबन्धा मुखिया ने मां काली मंदिर में पूजा कर फूलों के बगान का लिया संकल्प

गढ़वा :प्रखंड के बीरबन्धा पंचायत की मुखिया नीलम देवी ने शनिवार को स्थानीय मां काली मंदिर पहुंचकर मां के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण की स्वच्छता और सुंदरता को लेकर उन्होंने विशेष रुचि दिखाई।

मुखिया प्रतिनिधि अजय ठाकुर ने बताया कि मंदिर की पवित्रता और आस्था से जुड़ा यह स्थल ग्रामीणों के लिए विशेष महत्व रखता है। इसी को ध्यान में रखते हुए मुखिया नीलम देवी ने मंदिर प्रांगण को और अधिक सुंदर बनाने की दिशा में कदम उठाने का निर्णय लिया है। उन्होंने मंदिर परिसर में फूलों का सुंदर बगान लगाने की योजना पर विचार व्यक्त किया।

मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि यह पहल न केवल मंदिर की शोभा बढ़ाएगी, बल्कि पर्यावरण की दृष्टि से भी लाभकारी होगी। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द इस दिशा में कार्य शुरू किया जाएगा, जिसमें ग्रामवासियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, चुनौती बड़ी और कठिन डगर

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, चुनौती बड़ी और कठिन डगर

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश
    error: Content is protected !!