बिहार को बड़ा तोहफा, नितिन नवीन की नियुक्ति ने फिर चौंकाया, बंगाल और झारखंड की राजनीति पर भी पड़ेगा असर

Location: रांची

रांची: भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने बिहार चुनाव में मिली भारी सफलता का तोहफा बिहार भाजपा को दिया है। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर पार्टी ने एक बार फिर सबको चौंका दिया है।
     नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा इसकी चर्चा कहीं नहीं थी। नितिन नवीन ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उन्हें यह जिम्मेदारी दी जाएगी। मोदी ने फिर साबित किया है कि उनके मन में क्या चल रहा है और किसको कहां बैठाएंगे यह सिर्फ वही जानते हैं। बाकी लोग सिर्फ कयास लगाते रहते हैं। फैसला जब आता है तो लोग चौंक जाते हैं। इस बार भी यही हुआ।
   नितिन नवीन बिहार भाजपा के बड़े नेता रहे स्वर्गीय नवीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं। नितिन नवीन युवा मोर्चा में भी बड़े दायित्व संभाल चुके हैं।  नितिन नवीन को जिम्मेदारी देते समय पार्टी ने सिर्फ उनकी काबिलियत और पार्टी के प्रति समर्पण देखा है। नवीन युवा, ऊर्जावान, मेहनती और कुशल रणनीतिकार भी हैं।

इससे यह मिथक भी टूटा है कि भाजपा जात-पात की राजनीति करती है। नवीन जिस जाति से आते हैं उसकी आबादी कितनी है।
  पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को देखते हुए भी नीतिन नवीन की नियुक्ति महत्वपूर्ण है। क्योंकि बंगाल का बड़ा हिस्सा बिहार की सीमा से लगता है। बिहार से बंगाल को साधने की योजना है। मोदी ने कहा भी था कि गंगा बिहार से होकर बंगाल में जाती है। नवीन की नियुक्ति को इससे भी जोड़कर देखा जा सकता है। नितिन नवीन की नियुक्ति से झारखंड भाजपा की राजनीति पर भी असर पड़ेगा। क्योंकि नितिन नवीन का झारखंड से गहरा लगाव है। बीआईटी से पढ़ाई लिखाई हुई है ।रांची में रिश्तेदारी भी है। झारखंड के अनेक लोग उनसे सीधे जुड़े हुए हैं।
   कल प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी को केंद्रीय सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया और आज नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष। दोनों फैसलों ने सबको चौंका दिया। आशुतोष चतुर्वेदी रांची जैसे छोटे शहर और क्षेत्रीय अखबार के प्रधान संपादक हैं। उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी किसी ने सोचा भी नहीं था। इस नियुक्ति में भी आशुतोष चतुर्वेदी का अनुभव और छवि को ध्यान में रखा गया। इसीलिए लोग कहते हैं कि मोदी के मन में क्या चल रहा है इसका पता लगाना मुश्किल है। वह अपने हर फैसले से सबको चौंकाते रहे हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!