बिना रेलिंग की छत से गिरकर पत्रकार विनय कुमार की मौत, मझिआंव में शोक

Location: Manjhiaon


मझिआंव प्रतिनिधि : मझिआंव नगर पंचायत के वार्ड संख्या 04 स्थित गढ़ौटा टोला में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे में दैनिक जागरण के पत्रकार विनय कुमार (54 वर्ष) की मौत हो गई। वे एक रिश्तेदार के घर की छत से गिर गए थे। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह करीब पांच बजे लोगों को मिली। सूचना फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल की ओर पहुंच गए। घटना से पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
सूचना मिलते ही मझिआंव खुर्द स्थित उनके घर में कोहराम मच गया। पत्नी सरिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस इंस्पेक्टर वृज कुमार, थाना प्रभारी अमित कुमार, एसआई धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजा गया, जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विनय कुमार बुधवार रात करीब 11:30 बजे अपने घर मझिआंव खुर्द से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर नगर पंचायत क्षेत्र के गढ़ौटा टोला स्थित रिश्तेदार विकेंद्र कुमार चंद्रवंशी के घर गए थे। रात में वे घर की छत पर ही सो गए। बताया जाता है कि उनके बगल में सोए विकेंद्र कुमार जब सुबह उठे तो विनय कुमार वहां नहीं दिखे। उन्होंने सोचा कि वे अपने घर चले गए होंगे। इसी बीच नीचे से उनकी बहन ने आवाज लगाई कि कोई व्यक्ति छत से नीचे खेत में गिरा पड़ा है। जब लोग वहां पहुंचे तो उसकी पहचान पत्रकार विनय कुमार के रूप में हुई।
स्थानीय लोगों के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि रात में वे लघुशंका के लिए उठे होंगे और नींद की हालत में उनका पैर छत से नीचे पड़ गया, जिससे वे नीचे जमीन पर गिर गए। माना जा रहा है कि गिरने के बाद वे बेहोश हो गए होंगे और समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण उनकी मौत हो गई। लोगों का कहना है कि यदि रात में ही घटना की जानकारी मिल जाती तो उन्हें अस्पताल पहुंचाया जा सकता था और संभवतः उनकी जान बच सकती थी। घटना के बाद उनके माथे पर चोट के निशान और दाहिने हाथ की कलाई के पास गंभीर चोट देखी गई।
घटना की सूचना मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, राधा कृष्ण मंदिर के महंत बाबा केशव नारायण दास, वार्ड पार्षद गीता सिंह, लक्ष्मण सिंह, विनय सिंह, संयम सिंह, डॉ. कविता वर्मा, सीमा दुबे सहित कई गणमान्य लोग मौके पर पहुंचे और शोक व्यक्त किया। नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने मृतक की पत्नी को ढांढस बंधाया।
मृतक अपने पीछे पत्नी, दो विवाहित पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गए हैं। उनका पुत्र बाहर काम करता है और सूचना मिलने के बाद घर लौट रहा है। अंतिम संस्कार शुक्रवार को होने की संभावना है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    सदर प्रखंड क्षेत्र में अकीदत के साथ मनाई गई बकरीद पर्वमुस्लिम धर्मावलंबियों ने मस्जिदों में की नमाज अदा

    सदर प्रखंड क्षेत्र में अकीदत के साथ मनाई गई बकरीद पर्वमुस्लिम धर्मावलंबियों ने मस्जिदों में की नमाज अदा

    पलामू प्रमंडल में जमीन माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 180 से अधिक नाम चिन्हित

    मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड में शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया बकरीद पर्व

    मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड में शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया बकरीद पर्व

    आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा का पर्व

    आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा का पर्व

    शादी समारोह से लौट रहे युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

    शादी समारोह से लौट रहे युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

    बिना रेलिंग की छत से गिरकर पत्रकार विनय कुमार की मौत, मझिआंव में शोक

    बिना रेलिंग की छत से गिरकर पत्रकार विनय कुमार की मौत, मझिआंव में शोक
    error: Content is protected !!