शादी समारोह से लौट रहे युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Location: Shree banshidhar nagar


बंशीधर नगर: बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव स्थित धनगरडीहा टोला में बुधवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के गुरदी गांव निवासी शंकर उरांव के 18 वर्षीय पुत्र गोविंद उरांव के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार गोविंद उरांव बचपन से अपनी मां और छोटी बहन के साथ जंगीपुर गांव स्थित नानी घर में रह रहा था। बुधवार रात वह डेमराज पहाड़ के दूसरी ओर कधवन पंचायत के नावाडीह टोला में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। शादी समारोह से लौटने के बाद वह किसी व्यक्ति को छोड़ने की बात कहकर दोबारा घर से निकला था।
इसी दौरान डेमराज पहाड़ के समीप पीछे से बाइक पर पहुंचे अज्ञात अपराधियों ने उस पर गोली चला दी। गोली उसकी गर्दन और पीठ के बीच हिस्से में जा फंस गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।
घायल अवस्था में गोविंद उरांव ने अपने मोबाइल से मौसी को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा उसे अनुमंडलीय अस्पताल बंशीधर नगर में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया। गढ़वा में भी हालत नाजुक होने पर बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सतेंद्र नारायण सिंह, थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अमित प्रकाश, जितेंद्र कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।
थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि युवक को गोली मारने के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है तथा जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!